Categorized | लखनऊ.

इन्फोसिस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की

Posted on 30 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर साफ्टवेयर कम्पनी इन्फोसिस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ई-गवर्नेन्स के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
up-cm-with-infosys-officerमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों की सेवाओं को ई-डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा स्टेट पोर्टल का संचालन प्रारम्भ किया गया है। इन्फोसिस के प्रतिनिधिमण्डल ने ई-गवर्नेन्स, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के सम्बन्ध में विभिन्न राज्यों में किए जा रहे अच्छे कार्यों की चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से यह इच्छा व्यक्त की कि उनकी कम्पनी ई-गवर्नेन्स के सम्बन्ध में अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आई.टी. एवं इलेक्ट्राॅनिक्स को इस सम्बन्ध में आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स श्री जीवेश नन्दन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव तथा इन्फोसिस कम्पनी के निदेशक मण्डल के सदस्य श्री वी.बालाकृष्णनन, वाइस प्रेसीडेंट श्री सी.एन.रघुपति, हेड गवर्मेण्ट बिजनेस श्री सुशील अग्रवाल तथा सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री प्रशांत तिवारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in