Categorized | लखनऊ.

गोमतीनगर टर्मिनल के दूसरे चरण की विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया

Posted on 30 January 2013 by admin

kalrajji_2भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र एवं वरिष्ठ नेता सांसद एवं रेलवे के संसदीय स्थाई समिति के सदस्य लालजी टण्डन ने आज राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर टर्मिनल के दूसरे चरण की विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूर्व केन्द्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गोमतीनगर टर्मिनल के कार्य को रोक दिया था। जिस कार्य को पुनः शुरू कराया गया है, संसदीय समिति के सदस्य के रूप में श्री टण्डन ने इस योजना के क्रियान्वयन का मसला उठाया था। उन्होंने कहा कि इस कार्य में 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिससे बन्द पड़ी योजना फिर से शुरू हो सकी है। इस योजना का मूल उद्देश्य यह है कि चारबाग टर्मिनल पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व से विधायक कलराज मिश्र ने बताया कि ट्रान्स गोमती टर्मिनल योजना के दूसरे चरण का कार्य शुरू होने से यहां के नागरिकांे को फायदा मिलेगा। श्री मिश्र ने कहा कि आशा की जाती है कि इस योजना के लिए शेष धनराशि जल्द ही निर्गत हो जायेगी। लखनऊ का विकास प्रदेश की राजधानी होने के नाते आवश्यक है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार को राजधानी लखनऊ के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए।
इस मौके पर मुख्यरूप रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप भार्गव, अतुल दीक्षित, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्वत, मनीष शुक्ला, भृगुनाथ शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, पार्षद अखिलेश गिरि, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद दिनेश यादव, अवधेश मिश्रा, संजय सिंह राठौर सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in