Categorized | लखनऊ.

प्रत्याशियों को जिताने का आव्हान किया

Posted on 30 January 2013 by admin

28-01-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और जन-जन तक समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को पहुॅचाकर लोकसभा के सन् 2014 में होने वाले चुनावों में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का आव्हान किया। उन्होने उन्हें हमेशा सत्य का साथ देने और अन्याय का विरोध करने की भी सीख दी। उन्होने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने को भी कहा क्योंकि लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। श्री यादव ने विपक्षी षडयंत्रों के प्रति भी आगाह किया।
श्री यादव यहां राज्य मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व साॅसद श्री कल्याण जैन, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। हमारा विश्वास लोकतांत्रिक समाजवाद में है। यहां “दबी मुठ्ठी, खुली जबान“ की नीति है यानी अनुशासन के साथ बोलने की आजादी है। पिछले पांच सालों में न तो कोई बसपा नेताओं से मिल सकता था, नहीं उसे पार्टी में भी अपनी बात रखने की आजादी थी। समाजवादी पार्टी में सबको आजादी है। लेकिन उन्होने चेताया कि जो लोग बिना अनुमति पोस्टरों में अपने साथ उनकी फोटो छाप रहे हैं, उन पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी। अवैध रूप से झण्डा, स्टीकर नहीं लगना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की जीत पर बहुत से राष्ट्रीय नेताओं को जलन और आश्चर्य है, लेकिन इससे पार्टी का सम्मान बहुत बढ़ा है। अब केन्द्र में हमें अपनी पूरी ताकत से पहुॅचना है। लक्ष्य सभी सीटें जीतने का होना चाहिए। उन्होने कहा केन्द्र में किसी एक दल कांग्रेस या भाजपा का बहुमत नहीं आएगा। बहुमत तीसरे मोर्चे का ही होगा। इसलिए हमें सावधान रहना है कि हमारे वोट में सेंधन लगने पाए। समाजवादी पार्टी को सभी जातियों और वर्गो ने वोट दिया तभी  बहुमत की सरकार बनी। हमारे कार्यकर्ता घमंड न करें। जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। उन्होने याद दिलाया कि वंचित जातियों को पहचान और सम्मान समाजवादी पार्टी ने ही दिया है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी वायदे पूरे करने में समाजवादी पार्टी सरकार ने 50 हजार तक का किसानों का कर्ज माफ कर दिया, सिंचाई के लिए मुफ्त पानी दिया और कन्या विद्याधन में 30 हजार रूपए दिए। पिछली सरकार में यह राशि 20 हजार रूपए थी। बेकारों को भत्ता दिया गया है। उन्होने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को हाईस्कूल पास करने पर पढ़ाई और षादी के लिए 30 हजार रूपए दिए गए हैं क्योंकि कांग्रेस द्वारा गठित सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग ने मुस्लिमों की हालत दलितों से भी बदतर बताई थी।
श्री यादव ने इस बात पर रोष प्रकट किया कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार ने अपनी ही बनाई उक्त कमेटियों की रिपोर्टो पर भी कोई कार्यवाही नहीं की। हम मानते हैं कि मुस्लिमो की आरक्षण के बिना तरक्की नहीं होगी। संसद में इस मामले को फिर उठाया जाएगा। इसी तरह खाद के बारे में भी वे प्रधानमंत्री और कृषि तथा खाद विभाग के मंत्रियों से वार्ता करेगें।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं में सक्रिय रूचि लें। यह देखें कि कोई पात्र व्यक्ति या लड़की बेकारी भत्ता अथवा कन्या विद्याधन से वंचित न रहे। भ्रष्टाचार पर निगाह रखें। समाजवादी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in