Categorized | लखनऊ.

उचित मुआवजा तथा योग्यतानुसार रोजगार दिए जाने की मांग की

Posted on 30 January 2013 by admin

29-01-aमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी निवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में भारत की माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्री प्रकाश करात एवं पार्टी की राज्य मंत्रिपरिषद की सदस्य सुभाषिनी अली ने शिष्टाचार भेंटकर अदालतों द्वारा बरी किए गए आतंकवादी होने के अभियोग में गिरफ्तार नौजवानों के पुनर्वास और उचित मुआवजा तथा योग्यतानुसार रोजगार दिए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले में गम्भीर है और निर्दोष लोगों को राहत दिलाने तथा केस वापस लेने में उसकी उचित भूमिका रहेगी। उन्होने कहा कि विधानसभा के चुनाव घोषणा पत्र-2012 में स्पष्ट तौर यह वायदा किया गया था कि “दहशतगर्दी के खिलाफ कार्यवाही की आड़ में उत्तर प्रदेश के जिन बेकसूर मुस्लिमों नौजवानों को जेलों में डाला गया है उन्हें फौरन रिहा ही नहीं कराया जाएगा बल्कि मुआवजे के साथ इंसाफ भी दिया जाएगा।“ श्री यादव ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र के सभी वायदों को पूरा करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी है।
माक्र्सवादी नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ऐसे 9 नौजवानों के नाम और उनपर दर्ज मुकदमों का विवरण दिया जिनमें से वासिफ हैदर, शफाअत रसूल हाजी अतीक (सभी कानपुर निवासी) को 8-8 वर्ष का समय जेल में बिताना पड़ा। कानपुर के मुमताज अहमद को 9 वर्ष जेल में बिताने पड़े। बाद में अदालतों ने उन्हें बरी घोषित किया। उन्होने कहा कि आतंकवादी बताकर गिरफ्तार नौजवानों के मामलों में अदालत ने सख्त टिप्पणियां की हैं इससे धर्मनिरपेक्ष समाज की रचना कमजोर होती है और असली अपराधी बच जाते हैं। अब वे बेरोजगारी के शिकार हैं, उन्हें रेाजगार मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी और इसकी सरकार अल्पसंख्यको को उनके सभी हक तथा रोजी रोटी और सम्मान दिए जाने के लिए प्रतिबद्ध रही हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने समस्त अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा की पूरी गारंटी देते हुए उनकी भाषा, संस्कृति और पूजा पद्धति की रक्षा का भी वचन दिया है। अपने दलीय हित का बलिदान कर वृहद् अल्पसंख्यक हितों की रक्षा समाजवादी पार्टी की नीति का हिस्सा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in