उत्तर प्रदेश और कुम्भ नगरी प्रयाग की अद्भुत झांकी ने मेरी कुम्भ मेले की यात्रा को स्मरणीय बना दिया

Posted on 30 January 2013 by admin

ट्रिनीडाॅड और टोबैगो के उच्चायुक्त श्री चन्द्रदत्थ सिंह पिछले दिनों कुम्भ दर्शन के लिए प्रयाग पहुंचे जहाॅं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न संस्कृतियों का संगम ‘थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने अपनी अनुभूति को कुछ इस ढंग से व्यक्त किया। वहीं उच्चायुक्त के साथ पधारी श्रीमती अनीता चन्द्रदत्थ सिंह ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक समृद्धि के सुव्यवस्थित प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्राप्त हुई जानकारी को कुम्भ मेले का सुफल बताया। ‘विभिन्न संस्कृतियों का संगम’ थीम पर निर्मित इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की संस्कृतियों का संगम देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित उत्तर प्रदेश और कुम्भ नगरी प्रयाग के विविधतापूर्ण आकर्षणों से रूबरू होकर श्रद्धालु, पर्यटक और विशिष्टजन एक दूसरी ही दुनिया में खो जाते हैं।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, बृजभूमि, बुन्देलखण्ड, बौद्ध तीर्थ स्थल, वाराणसी, विन्धक्षेत्र, लखनऊ, नैमिषारण्य, बृहमावर्त, देवाशरीफ, अयोध्या तथा कुम्भ नगरी प्रयाग के आकर्षक चित्रों की झांकी को देखकर इजरायल की सुश्री चाना कूपर, चीन के पीटर बेरी और झेझियान्ग जैन्गजिन हाई और यू. के. की सुश्री अन्ना किमटी अभिभूत हो गये। उन्होंने उत्सुक्तापूर्वक इन सभी स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी पर्यटन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त की।
प्रदर्शनी में पर्यटकों का स्वागत क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अमित ने किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारीगण श्री वृतशील शर्मा, श्रीमती दीपिका सिंह श्री दीपांकर चैधरी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in