Categorized | लखनऊ.

कुम्भ महापर्व विभिन्न संस्कृतियों का संगम

Posted on 30 January 2013 by admin

यद्यपि विश्व के विशालतम कुम्भ मेले का आयोजन तीर्थराज प्रयाग में भव्यता के साथ हो रहा है किन्तु उसकी दुर्लभ छवियों का नजारा इस वर्ष प्रदेश की राजधानी में भी देखने को मिला। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ‘‘कुम्भ महापर्व विभिन्न संस्कृतियों का संगम’’ विषय पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें अत्यन्त आकर्षक ढंग से कुम्भ-महापर्व के विभिन्न पक्षों को दर्शाया गया था जिसे लखनऊवासियों ने अति उत्साह, उमंग और दिलचस्पी के साथ देखा और समझा है।
झांकी में प्रदर्शित समुद्र मंथन के पौराणिक कथानक एवं पूजन भजन करते साधु, संतों और श्रद्धालुओं का जीवन्त प्रदर्शन दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसके साथ ही कुम्भ पर्व पर विभिन्न संस्कृतियों का परिचय देते आकर्षक दृश्यों ने लखनऊ की सड़कों पर कुम्भ नगरी प्रयाग की अनूठी लघु छवि प्रस्तुत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in