Categorized | लखनऊ.

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती युनिवर्सिटी में दुलर्भ पाॅडुलिपियों को सुरक्षित करने का निर्णय

Posted on 30 January 2013 by admin

युनिवर्सिटी में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू

04 फरवरी को फारसी, 06 फरवरी को अर्थशास्त्र व 11 फरवरी को
कम्प्यूटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु चयन समिति की बैठक तय

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा0 अनीस अंसारी ने दुर्लभ पाॅडुलिपियों और अन्य ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की वस्तुएं विश्वविद्यालय को दान करने की अपील की है।
डा0 अंसारी ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बहुत से व्यक्तियों और संस्थाओं के पास ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पाॅडुलिपियां, दुर्लभ वस्तुएं और तुग़रे आदि मौजूद हैं, जिनकी देखभाल ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है कि ऐसी पाॅडुलिपियों और दुर्लभ वस्तुओं को दान के रूप में प्राप्त करके उन्हें सुरक्षित कर लिया जाये। दान करने वालों के नाम रेकार्ड में लाइब्रेरी के उन स्थानों पर अंकित किये जायेंगे, जहां पर वे वस्तुएं रखी जायेंगी।
डा0 अनीस अंसारी ने लोगों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों व संस्थाओं को इस काम में दिलच़स्पी हो वे ऐसी पाॅडुलिपियां और वस्तुएं युनिवर्सिटी को उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
डा0 अंसारी ने एक अन्य विज्ञप्ति में बताया है कि विश्वविद्यालय में अध्यापकों के चयन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस क्रम में आगामी 04 फरवरी के असिस्टेंट प्रोफेसर (फारसी), 06 फरवरी को असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) तथा 11 फरवरी को असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्प्यूटर एप्लीकेशन) के इन्टरव्यू के लिये चयन समिति की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को निश्चित तिथि पर मूल प्रमाण पत्रों व मार्कशीट आदि के साथ प्रातः 9 बजे युनिवर्सिटी कैम्प्स में उपस्थित होने के लिये डाक और वेबसाइट से सूचना दी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in