NSUI ने संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की

Posted on 29 January 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने उ0प्र0 सेन्ट्रल में संगठनात्मक चुनाव के सिलसिले में अपने संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है।
आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आल इण्डिया इलेक्शन कमिश्नर एनएसयूआई व उ0प्र0 सेन्ट्रल के प्रभारी, इफ्तिखार अहमद ने प्रेसवार्ता में कहा कि एनएसयूआई में सदस्यता फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी,2013 निर्धारित की गयी है। जो भी छात्र किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय, पालीटेक्निक, आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वह एनएसयूआई के सदस्य बन सकते हैं।
उन्होने एनएसयूआई कार्यकारिणी गठन के बावत बताया कि कालेज कार्यकारिणी में 5 सदस्य, जिला कार्यकारिणी में 15 सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी 21 सदस्यीय होगी तथा राष्ट्रीय प्रतिनिधि के तौर पर 4 सदस्य निर्वाचित होंगे।
श्री अहमद ने कहा कि जिन छात्रों की जन्मतिथि 31मार्च, 1986 या उसके बाद हो, वही छात्र चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होने कहा कि जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद के लिए अलग से नामांकन भरे जायेंगे। उक्त चुनावी प्रक्रिया को संचालित करने के लिए 10फरवरी से पहले डीआरओ अपने-अपने जिला निर्वाचन में पहुंच जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in