Categorized | मेरठ

चार मादक द्रव्य तस्कर गिरफ्तार

Posted on 29 January 2013 by admin

एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, मेरठ को जनपद मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र से मादक द्रव्य की तस्करी में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 80 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः
1.    राम बालक पटेल पुत्र दशई नि0 ग्राम सिंगपुर हरीया थाना रक्सौल जिला मोतिहारी (बिहार)
2.    अरविन्द पुत्र स्व0 राम स्वरूप नि0 ग्राम बुटेर थाना भरथना जिला इटावा।
3.    श्रीमती सोना देवी पत्नी इनरदेव महतो निवासी बरईया टोला थाना आदापुर जिला मोतिहारी (बिहार)।
4.    श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी राम बालक पटेल नि0 ग्राम सिंगपुर हरीया थाना रक्सौल जिला मोतिहारी (बिहार)।
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगीः
1. 80 किलाग्राम चरस
2. 02 मोबाइल फोन
3. रू0 8,400/- नकद
4. रू0 120/- नेपाली मुद्रा
5. इण्डिका गाड़ी नम्बर HR16C.1657
एस0टी0एफ0 को सूचनायें प्राप्त हो रही थीं कि पश्चिमी उ0प्र0 में नेपाल से बिहार के रास्ते से चरस की तस्करी की जा रहीं है। इन सूचनाओं को विकसित कर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक श्री अनित कुमार के नेतृत्व में फील्ड इकाई, मेरठ की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था।
इसी क्रम में दिनांक 27-01-2013 को संकलित अभिसूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अनित कुमार के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम द्वारा जनपद मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत काली नदी के पुल के पास नोबल पब्लिक स्कूल के सामने समय लगभग 17ः10 बजे स्थानीय पुलिस के सहयोग से चेकिंग के दौरान इण्डिका गाडी नम्बर HR16C.1657 को रोककर तलाशी लिये जाने पर पिछली सीट के नीचे व पीछे बनायी गयी विशेष केविटी सेे सेलो टेप में लिपटे पैकटों में लग्भग 80 किलो परिशोधित चरस बरामद हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के कागजातों के साथ नेपाल का बना हुआ भनसार भी बरामद हुआ, जो भारतीय गाडि़यों को नेपाल में प्रवेश करते समय बार्डर पर बनवाया जाता है।
पूछताछ में अरविन्द ने बताया कि नेपाल के मीरगंज से चरस राजन नामक व्यक्ति ने कैराना जिला शामली ले जाने हेतु हम लोगों को भेजा है। कैराना पहुॅंचने पर राजन मेरे मोबाइल पर नेपाल से बात करता। उसके बाद राजन के आदमी का फोन कैराना से मेरे पास आता तब मै उस आदमी को यह डिलेवरी देता। मैं पहली  बार चरस लेकर नेपाल से आया था और मुझे इस काम के लिए 15 हजार रूपये मिलते, परन्तु उससे पहले ही हम लोग गिरफ्तार हो गये। अरविन्द ने यह भी बताया कि नेपाल से राजन के साथ कमल नाम का व्यक्ति भी यह धन्धा करता है और साथ में गिरफ्तार तीनों व्यक्ति भी राजन के ही आदमी है। महिलाओं एवं राम बालक पटेल ने पूछताछ में बताया कि हम लोगो को राजन ने अरविन्द के साथ भेजा है। हम लोग डिलेवरी देकर और पेैसा लेकर बिहार होते हुए नेपाल चले जाते। कुछ पैसा हम लोगो को नकद मिलना था और बाकी डिलेवरी के बाद पैसा राजन के एकाउन्ट में कैराना से ही जमा कराया जाता।
गिरफतार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना मेडिकल जनपद मेरठ में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in