Categorized | टेलीविजन

टिनटिन और उसका वफादार कुत्ता स्नोई

Posted on 29 January 2013 by admin

tintin_hiresडिस्कवरी किड्स, कार्यक्रम देखने से जुड़ा एक समग्र अनुभव प्रस्तुत करने के लिए कटिबद्ध है और वह द एडवैंचर्स आॅफ टिनटिन प्रस्तुत कर रहा है, जो एक बहुत ही लोकप्रिय काॅमिक क्लासिक्स का एक एनिमेटेड रूप है। टिनटिन और उसका वफादार कुत्ता स्नोई दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए फिर से लौट रहे हैं और वे रोमांच की खोज करते हैं तथा षडयंत्रों का खुलासा भी। द एडवैंचर्स आॅफ टिनटिन 39 एपिसोड वाली एक श्रृंखला है जिसका प्रसारण डिस्कवरी किड्स पर हर दोपहर 2 बजे किया जाएगा और इसका पुर्नप्रसारण रात 8 बजे भी होगा। श्रृंखला का प्रसारण 26 जनवरी, 2013 से हो रहा है।
द एडवैंचर्स आॅफ टिनटिन एक आकर्षक श्रृंखला है, यह हंसी-मजाक, रोमांच, कल्पनाशीलता और रहस्य से भरी है जिसे बच्चे जरूर पसंद करेंगे। ये साहसी युवा रिपोर्टर और इसका भरोसेमंद कुत्ता स्नोई पूरी दुनिया की यात्रा करते हैं और इनके साथ कुछ दिलचस्प किरदार भी होते हैं। इनमें सख्तजान कैप्टेन हैडक, बुद्धिमान लेकिन कुछ खोए-खोए से रहने वाले प्रोफैसर कैलकुलस और जासूस जोड़ी थाॅमसन एंड थाॅमसन भी हैं।
राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैजिडैंट और जनरल मैनेजर - दक्षिण एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया पैसिफिक ने कहा, ‘डिस्कवरी किड्स बेहद लोकप्रिय काॅमिक - द एडवैंचर्स आॅफ टिनटिन के एनिमेटेड रूवरूप को प्रस्तुत करते हुए बेहद रोमांचित है। बच्चे खुद को उत्सुक, बुद्धिमान और बहादुर टिनटिन के साथ जोड़ कर देख सकेंगे जो एक खोजी रिपोर्टर है और जो हर एडवैंचर में आश्चर्य और उत्सुकता को भर देता है।’
टिनटिन की बहादुरीपूर्ण खोजें कल्पनाशील मस्तिष्कों की ताकत की पैरवी करती हैं जो चुनौतीपूर्ण मामलों को एक अनूठे ढंग से सुलझाती है। बच्चे टिनटिन की मजेदार और पेचीदा दुनिया का आनंद लेंगे।

इस श्रृंखला में शामिल किए जाने वाले कुछ एडवैंचरः

एक खाली क्रैब टिन के एक रहस्यमय लेबल के जरिये टिनटिन और स्नोई की एक खतरनाक मुठभेड़ बेरहम तस्करों के एक गैंग से हो जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in