Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने स्वल्पाहार का आयोजन किया

Posted on 28 January 2013 by admin

राजकीय बालगृह के बच्चे भी शामिल हुए

7उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में कल सांयकल स्वल्पाहार का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री एन0डी0 तिवारी, श्री लालजी टण्डन, श्री कलराज मिश्र, श्री अम्मार रिजवी, श्री नरेश चन्द्रा, वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानीगण, लोकायुक्त श्री एन0के0 महरोत्रा, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकगण उपलस्थित थे। समारोह में राज्यपाल के ओर से राजकीय बालगृह के बच्चे विशेष रूप से आमंत्रित किये गये थे।
इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में सुबह झण्डारोहण किया, जिसमें राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उसके पश्चात् राज्यपाल ने विधान भवन पर आयोजित परेड की सलामी ली तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झाँकियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in