Categorized | खेल, लखनऊ.

फुटबाॅल को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत: मुख्यमंत्री

Posted on 28 January 2013 by admin

मुख्यमंत्री ने सुपर स्पोटर््स कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि फुटबाॅल को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। यह एक ऐसा खेल है, जिसे खेलने के लिए महँगे संसाधनों की जरूरत नहीं होती और कम खर्च में भी इसे खेला जा सकता है। इसलिए इसे गरीबों का खेल भी कहते हैं।
मुख्यमंत्री कल यहां के.डी. सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुपर स्पोर्ट्स कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सुपर स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, झारखण्ड व उत्तर प्रदेश की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
फुटबाॅल को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए श्री यादव ने कहा कि यह खेल दुनिया के लोकप्रिय खेलों में शामिल है। इस खेल में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और काफी पसीना भी बहाना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में फुटबाॅल के प्रति रुचि बढ़ेगी।
इसके पहले मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही विभिन्न टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया और बाॅल को किक आॅफ कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने बरेली हाॅस्टल तथा व्हाइट ईगल टीमों के मध्य खेले गए मैच को भी देखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खिलाडि़यों एवं खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ0 अशोक बाजपेई तथा सुपर स्पोर्ट्स सोसाइटी के श्री अनिल कुमार अंकुर एवं श्री सुभाष मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी, पत्रकारगण तथा भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन श्री आर.पी. सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in