Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के सपने को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए

Posted on 27 January 2013 by admin

26-01-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई के शहीदों, क्रांतिकारियों तथा सीमाओं की रक्षा में कुर्बानी देनेवाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी को देश की आजादी और एकता-अखंडता की रक्षा, किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त न करने और इंसाफ का साथ देने का संकल्प दिलाया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 5-कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास और 5-विक्रमादित्य मार्ग आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज के दिन हमें लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के सपने को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने कहा कि विकास पर हम सबको ध्यान केंद्रित करना है तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य, लखनऊ में ध्वजारोहण के पश्चात 64वंे गणतंत्र दिवस पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधीजी को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। अमेरिका का राष्ट्रपति ओबामा उनके रास्ते पर चलने की बात कर रहे है। गांधीजी ने 1942ई में “करो या मरो“ का नारा दिया था और हमें सिखाया था कि नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करें। उनके आव्हान पर देशभर में ऐसी लहर पैदा हुई कि अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने बड़ी वेदना के साथ इस बात का उल्लेख किया कि हमारे देश की आजादी के समय, 15 अगस्त,1947 को, जो सीमाएं थी, उनका सिकुड़ते जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ हिस्सों पर चीन का कब्जा है। पाकिस्तान से भी कई जंग हुई है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हमारी भूमि से विदेशी अतिक्रमण हटे।
श्री यादव ने पाक सैनिको द्वारा भारतीय सेना के दो जवानों के सिर काटने की घटना को जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि इस तरह की बर्बरता की दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। देश की जनता में इसके प्रति गुस्सा है। उन्होने कहा कि भारत शांति प्रिय और मानवतावादी देश हैं लेकिन गांधीजी ने भी हमें सिखाया था कि नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। हम पािकस्तान की हरकतों को और बर्दाश्त नहीं करेगें। इस देष के स्वाभिमान के विरूद्ध कोई अशांति की साजिश करेगा तो सहन नहीं करेगें। पूरे देश की जनता ऐसे मौके पर खड़ी हो जाती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मौके पर दिल्ली में एक नवयुवती के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को सम्मान देने की पक्षधर रही है। पार्टी के स्थापना सम्मेलन के प्रस्ताव में भी हमने नर-नारी समानता की बात की है। महिलाओं के अपमान के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होना चाहिए। नारी सम्माननीय है, उसके प्रति अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने बहुत कुर्बानी दी हैं। पाकिस्तान से लड़ाई में अब्दुल हमीद की वीरता नमन योग्य है। देश की एकता और सुरक्षा के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देनेवाले हमारे श्रद्धेय हैं। आज भी हमारे सामने बेकारी, भुखमरी, गरीबी की समस्याएं है। जातीयता सांप्रदायिकता की ताकतें उभर रही हैं इनसे हमें निबटना है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्यौहार है। इसे हम सबको संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। कई लोक गायको ने भी इस अवसर पर प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से साॅसद, श्रीमती सुशीला सरोज,डा0 अशाोक बाजपेयी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, श्री रामनरेश कुशवाहा, राजा चतुर्वेदी, डा0 राजपाल कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र, श्री शारदा प्रताप शुक्ला, डा0 मधु गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री शतरूद्र प्रकाश, संदीप बंसल, लीलावती कुशवाहा तथा नफीस अहमद,उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सर्वश्री सुशील दीक्षित डा0 अल्पना बाजपेयी, अशोक यादव, उमाशंकर चैधरी,,डा0सुरभि शुक्ला माला द्विवेदी, महेन्द्र बच्चन नट, अशोक देव, रामरति राजभर, जगन्नाथ प्रसाद यादव, कमल मौर्य, छोटेलाल, मनीष यादव, विजय सिंह यादव, मधुलिका यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, अर्चना राठौर, प्रेमचन्द्र गुप्ता, रविन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश यादव, सियाराम यादव, अच्छेलाल सोनी, चन्द्र किशोर पाण्डेय, शंकर यादव, अजय त्रिपाठी, सुशील राजभर, श्रीमती मालती सिंह, अमरेन्द्र बहादुर सिंह, नबाव सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह राजा, चै0 कलीउद्दीन उस्मानी, नईमा बानो, बंसती चन्द्र, रजिया नवाज, शांदा जाफरी, कमलाकान्त प्रजापति, साहब सिंह, संजय सविता विद्यार्थी, शाहीन फातिमा, साधना सिंह, डा0 अरूण यादव, अशोक राय, नन्दन सिंह बोरा, सत्येन्द्र उपाध्याय, वीरपाल, आशुतोष मिश्रा, जानकी पाल, जाकिर हुसैन सतरिखी, रूपलाल  की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in