Categorized | लखनऊ.

धान खरीद में तेजी लाने हेतु धान क्रय एजेन्सियों का साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर समीक्षा की जाए: मुख्य सचिव

Posted on 25 January 2013 by admin

मेरे स्तर पर आगामी 15 दिन मंे पुनः धान खरीद की समीक्षा होगी: जावेद उस्मानी

धान खरीद योजना के अन्तर्गत अब तक 12.30 लाख मी0टन धान खरीद
कर 195935 किसान लाभान्वित, किसानों को 1538 करोड़ रुपये का भुगतान

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि धान खरीद में तेजी लाने हेतु धान क्रय एजेन्सियों का साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर आगामी 15 दिन मंे पुनः धान खरीद की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि धान खरीद हेतु निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु क्रय एजेन्सियों के कार्याें में तेजी लाई जाए। उन्हांेने कहा कि धान खरीद योजना के अन्तर्गत अब तक 12.30 लाख मी0टन धान खरीद कर 195935 किसानों को लाभान्वित कराया गया है। किसानों को 1538 करोड़ रुपये का भुगतान भी करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि धान खरीद हेतु पर्याप्त धनराशि खाद्य विभाग के पास 542.43 करोड़ रुपये की उपलब्ध है। क्रय संस्थाओं को उनकी मांग के अनुरूप अग्रिम धनराशि आवश्यकतानुसार अवश्य उपलब्ध करा दी जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी0एम0आर0 चावल में डैमेज का प्रतिशत 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत तक मान्य कर दिए जाने के फलस्वरूप धान की खरीद मंे तेजी लाई जाए। सी0एम0आर0 पर
01 प्रतिशत वैल्यू कट मिलर्स द्वारा वहन करने से मना करने की स्थिति मंे उक्त
01 प्रतिशत वैल्यू कट के समाधान हेतु परीक्षण कर वित्त विभाग को आज ही पत्रावली प्रस्तुत कर दी जाए।
श्री उस्मानी ने विपणन शाखा के निरीक्षकों के बार-बार हड़ताल में जाने से धान खरीद प्रभावित होने की स्थिति में नाराजगी व्यक्त करते हुआ कहा कि धान खरीद जैसे महत्वपूर्ण कार्यांे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंेने कहा कि चावल मिलों के आधुनिकीकरण एवं मिलों में शार्टेक्स मशीन स्थापित कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करा ली जाए।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री दीपक त्रिवेदी ने बताया गया है कि धान खरीद लक्ष्य 25 लाख मी0टन के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बोरे उपलब्ध है। प्रदेश मंे उपलब्ध कुल 1,71,107 गांठ बोरों में से विगत 24 जनवरी तक धान खरीद में कुल 61532 गांठ बोरों के प्रयुक्त होने के पश्चात अभी कुल 109575 गांठ बोरे अवशेष हैं, जो अवशेष धान खरीद के लिए पर्याप्त हैं। सम्भागीय खाद्य नियंत्रकों व क्रय संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि यथासमय केन्द्र पर बोरों की उपलब्ध बनाए रखी जाए।
बैठक में खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in