कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गये है

Posted on 25 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इलाहाबाद के कुंभ नगरी के सेक्टर 11 व 4 में लगी भीषण आग में अनेक व्यक्तियों के घायल होने पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था किये जाने की शासन से मांग की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है। इलाहाबाद जिला एवं महानगर के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गये है।
डा0 बाजपेयी ने व्यथित होते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही कुंभनगरी की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। घोर अव्यवस्था के कारण भीषण आग जैसी घटनाएं घटित हो रही है। प्रशासन को इसे गम्भीरता से लेकर प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए। अन्यथा कभी भी इस तरह की अप्रिय घटना घटित होने की आशंका से इन्कार नही किया जा सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in