Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Posted on 25 January 2013 by admin

17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग पर बल देने के लिए आगामी 9 फरवरी,2013 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके संयोजक श्री गायित्री प्रसाद प्रजापति, विधायक होगें। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव होगें।
समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र-2012 में 17 पिछड़ी जातियेां राजभर, निषाद, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिन्द, प्रजापति, धीवर, भर, केवट, बाथम, मछुआ,तुरहा, मांझी, गौड़ को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का वायदा किया था। इन जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाओं का हकदार श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 10 अक्टूबर,2005 को अधिसूचना जारी कर बना दिया था । परन्तु वर्ष 2007 में बसपा सरकार ने इन 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति को प्राप्त होनेवाली सुविधाएं समाप्त कर दी थी।
समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने और उनके साथ न्याय के लिए श्री मुलायम सिंह यादव ने अनेक आंदोलन किए है और जेल यातना सही है। समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव बसपा कुशासन की शिकार जातियों के साथ न्याय करने को कृत संकल्पित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in