Categorized | लखनऊ.

शिक्षक डायरी बनाये जाने का निर्णय लिया

Posted on 25 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाचार मंत्री श्री राम गोबिन्द चैधरी ने बताया कि आर0ई0टी0 लागू होने के बाद अध्यापकों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सहायता के लिए शिक्षक डायरी बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए श्री राम गोबिन्द चैधरी ने बताया कि इस डायरी के तहत शिक्षकों को अधिनियम/नियमावली में उल्लिखित मुख्य प्राविधनों की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के लिए नियमित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे-बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापरक शिक्षा, बच्चों मंे भयरहित वातावरण में शिक्षा की व्यवस्था दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही समय से पाठ्यक्रम को पूरा करने, विद्यालय प्रबन्ध समिति को सुदृढ़ करने हेतु नियमित बैठकें करने, विद्यालय विकास योजना बनाने, बच्चों के सीख के स्तर को अभिभावकों से शेयर करने हेतु डायरी प्रयोग की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in