Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Posted on 25 January 2013 by admin

कल ’’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी सायं 04ः30 बजे इंदिरा गाॅधी प्रतिष्ठान, विभूतिखण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में करेंगे। समारोह का प्रारम्भ विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रदर्शनी ’’सृजन-2013’’ से होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि समारोह में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें स्मारिका/ सी0डी0 का विमोचन, नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण, उत्कृष्ट बी0एल0ओ0/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा गीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिनमें प्रदेश स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित गीत एवं नुक्कड़ नाट्य प्रतियोगिता की विजेता टीमों का प्रदर्शन सम्मिलित है।
इसके अतिरिक्त समारोह को मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय श्री जी0बी0 पटनायक, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री एस0के0 अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ श्री अनुराग यादव भी सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in