Categorized | कृषि, लखनऊ.

गेहूॅ क्रय व्यवस्था संबंधी समय-सारिणी जारी

Posted on 25 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी रबी विपणन वर्ष 2013-14 के लिये गेहूॅ क्रय व्यवस्था संबंधी समय-सारिणी जारी कर दी है।
खाद्य विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गेहूॅ क्रय संबंधी केन्द्रों के निर्धारण सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आगामी 18 मार्च तक पूरी कर ली जायें ताकि सभी क्रय केन्द्र समय से क्रियाशील हो सकें, जिससे एक अप्रैल से गेहूॅ की खरीद प्रारम्भ हो सके।
सर्कुलर में कहा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूॅ की खरीद में जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अतः गेहूॅ क्रय एजेन्सियों के स्थानीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारियों द्वारा एक बैठक तत्काल आयोजित कर ली जाये तथा आवश्यकतानुसार समय-समय पर बैठक भी कराते रहें, जिससे निर्धारित अवधि तक अपेक्षित कार्य सुगमता पूर्वक पूरा हो सके। भारत सरकार ने विपणन वर्ष 2013-14 के लिये गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1350 रूपये प्रति कुन्तल घोषित किया है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in