Categorized | लखनऊ.

प्रवर्तन कार्य में अरूचि दिखाने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये

Posted on 25 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बिजनौर के ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) श्री अरूण कुमार वाष्र्णेय को डग्गामार वाहन चलवाने, बकाये राजस्व की वसूली में शिथिलता बरतने तथा प्रवर्तन कार्य में अरूचि दिखाने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये हैं।
परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त को परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी परिवहन अधिकारी यदि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने एवं प्रवर्तन कार्य में ढिलाई बरतेगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने परिवहन आयुक्त को अपने स्तर से भी सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in