Categorized | लखनऊ.

शापिंग माॅल्स में कड़ाई से लागू हो गणतंत्र दिवस का अवकाश - छाबड़ा

Posted on 25 January 2013 by admin

गणतंत्र दिसव पर खुले शापिंग माॅल्स उड़ा रहे हैं राष्ट्रीय अवकाश का मजाक

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश शापिंग माल्स में भी सख्ती से लागू किया जाना चाहिए तथा देश भर में सभी वर्गों के लिए घोषित इस राष्ट्रीय अवकाश के कानून का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए।
यह मांग आज यहां श्रम आयुक्त उ0प्र0 सरकार को दिये गये ज्ञापन में जन अभियान समिति के संयोजक चन्द्र कुमार छाबड़ा एवं अध्यक्ष राम किशोर ने की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अवकाश स्कूल कालेज सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय, निजी वाणिज्य प्रतिष्ठान तथा कारखानों में लागू किया जाता है। लेकिन विगत वर्षों में राष्ट्रीय अवकाश के कानून को दर किनार कर शापिंग माल्स को खुला रखने की छूट देकर पिछली सरकार ने ‘‘राष्ट्रीय पर्व’’ का खुला मजाक उड़ाया है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश ‘‘राष्ट्रीय पर्व’’ के सम्मान का प्रतीक है और इस नियम को सभी वर्गों पर समान रूप से लागू किया जाता है। राष्ट्रीय अवकाश के मामले में दो कानून-नियम नही चल सकते तथा अपवाद बनने वाले शापिंग माल्स पर नियम भी सख्ती से लागू होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गयी है। कि सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश के दिन शापिंग माल्स को खोलने की जो छूट दी है। वह  ‘‘राष्ट्रीय पर्व’’ का अपमान हैं तथा उस गलत परम्परा को समाजवादी पार्टी की सरकार को ठीक करने की पहल करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in