Categorized | राज्य

बसपा सरकार पूरी तरह तानाशाह -सुबोध श्रीवास्तव

Posted on 21 January 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार ने पूरी तरह तानाशाही और दमनात्मक रवैया अखित्यार किया है। लखनऊ में आज राज्य कर्मचारी संगठनों और शिक्षक संघ के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे शान्तिपूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया बर्बर लाठीचार्ज पूरी तरह अलोकतान्त्रिक कदम है। इससे साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार अब पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। पुलिसिया जुल्म की इन्तिहा तो यहां तक हो गई कि महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया और राहगीरों को भी पुलिस ने अपनी बर्बरता का निशाना बनाया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार पूरी तरह तानाशाह हो गई है। मुख्यमन्त्री स्वयं तो जनता से मिलने में गुरेज करती हैं वहीं अपने जनतान्त्रिक अधिकारों की मांग करने पर प्रदेश की मुख्यमन्त्री उन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के बजाय उन पर लाठी बरसा रही हैं। उन्होने कहा कि जनतन्त्र में जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। लोकतान्त्रिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी शान्तिपूर्वक राज्य कर्मचारी और शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा करती है। साथ ही यह भी मांग करती है कि जिन मांगों के लिए राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने आज प्रदर्शन किया है उस पर विचार करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर उनकी जायज मांगों को स्वीकार किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in