Categorized | लखनऊ.

औद्योगिक निवेश नीति-2012 के क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय कार्य समिति

Posted on 24 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति-2012 के क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय कार्य समिति गठित कर दी है।
यह जानकारी लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत सरन गंगवार ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के परम्परागत उद्योगों एवं हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने तथा वर्तमान कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए यह समिति महत्वपूर्ण सुझाव देगी तथा आवश्यकतानुसार योजनाओं का निर्धारण करेगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त इस समिति के अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन उपाध्यक्ष होंगे। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर, प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त, प्रमुख सचिव वित्त, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम कानपुर, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 लखनऊ सदस्य तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग निदेशालय उ0प्र0, कानपुर समिति के सदस्य संयोजक होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in