Categorized | लखनऊ.

10वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट एवं 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप प्रदान किए जाने की योजनां

Posted on 24 January 2013 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद ने निर्णय किया हैकि प्रदेश में 10वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट एवं 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप प्रदान किए जाने की योजनांतर्गत लैपटाॅप की आपूर्ति हेतु मूल्यांकन/तकनीकी समिति की संस्तुति के क्रम में, यू.पी.एल.सी. को मेसर्स एच.पी. इण्डिया सेल्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई यूनिट दर 19,058 रुपए (समस्त कर एवं ड्यूटी सहित) के आधार पर फर्म को 15 लाख लैपटाॅप की आपूर्ति हेतु लेटर आॅफ इन्डेन्ट (एल.ओ.आई.) जारी करने के निर्देश।उत्तर प्रदेश (बंदियों के दण्डादेश का निलंबन) (प्रथम संशोधन) नियमावली-2012 अनुमोदित। सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ को यथास्थल पर बनाए रखने का निर्णय। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों की विद्युत वितरण कम्पनियों के लिए स्वीकृत वित्तीय पुनर्गठन योजना को लागू करने की सैद्धान्तिक सहमति। उत्तर प्रदेश नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) (प्रथम संशोधन) नियमावली-2013 को प्रख्यापित करने का निर्णय। उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2013 अनुमोदित।पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए काॅमर्शियल लेयर्स एवं ब्रायलर पैरेन्ट फार्म खोले जाने एवं इनकी माॅनीटरिंग, प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण इत्यादि कार्य स्टेट पोल्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से कराए जाने की पंचवर्षीय योजना को मंजूरी।
प्रदेश में निजी पूंजी निवेश को आकर्षित करने हेतु चीनी उद्योग, को-जेनरेशन एवं आसवनी प्रोत्साहन नीति, 2013 को मंजूरी।
(1) बाबा साहब डाॅ0 भीम राव अम्बेडकर लद्यु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार (2) बाबा साहब डाॅ0 भीम राव अम्बेडकर विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार (3) मान्यवर श्री कांशीराम निर्यात पुरस्कार का नाम क्रमशः (1) डाॅ0 राम मनोहर लोहिया लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना (2) डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार योजना तथा (3) श्री जनेश्वर मिश्र निर्यात पुरस्कार योजना किए जाने तथा विशिष्ट हस्तशिल्पियों हेतु पुरस्कार योजना की धनराशि बढ़ाए जाने का निर्णय।
कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की लागत सीमा का निर्धारण तथा शासकीय निर्माण कार्य को सम्पादित किए जाने के सम्बन्ध में नीति निर्धारित करने का निर्णय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in