Categorized | लखनऊ.

हिन्दु भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

Posted on 24 January 2013 by admin

भारत सरकार के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा हिन्दुओं को आतंकवादी बताए जाने पर शिवाजी वाहिनी के तमामों कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के समक्ष धरनास्थल पर शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू के नेतृत्व में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूँका और ‘हिन्दु भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान‘ व पाक आंतकवादी समर्थक सुशील, दिग्विजय मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू ने उक्त अवसर पर कहा कि क्या जयपुर में कांग्रेस के चिन्तन शिविर में कांग्रेस के नेताओ ने हिन्दुओं के खिलाफ किस प्रकार दुष्प्रचार किया जाए, क्या इस मुद्दे पर चिन्तन किया था ? स्वयं हिन्दु होकर सुशील शिंदे का हिन्दुओं के प्रति दिया गया बयान हिन्दुओं की भावनाओं के साथ क्रूर मजाक है, इसकी जितनी भी कटु शब्दों में आलोचना की जाए, कम ही है। भारत सरकार के गृह मंत्री जैसे पद पर रहते हुए सुशील शिंदे द्वारा हिन्दुओं को आंतकवादी कहे जाने पर एवं कांगे्रस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद को ‘साहब‘ कहे जाने से पाकिस्तान के आंतकवादियों के हौंसले को बढ़ाने व पाकिस्तान सरकार एवं हाफिज सईद को खुश करने व इनका प्रवक्ता होने का कार्य किया है और उल्टा भारत पर ही आरोप लगाने का अवसर प्रदान कर दिया है।
श्री साहू ने कहा कि ऐसे मंद बुद्धि व्यक्ति को भारत के गृह मंत्री जैसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को चाहिए कि ऐसे अविवेकपूर्ण बयान देने वाले मंत्री को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्री के पद से हटाया जाए। श्री साहू ने आगे कहा कि भारत की सीमा के अंदर घुसकर पाक सैनिक भारत के सैनिक का सिर काटकर ले जाते हैं और हम सैनिक कार्यवाही करने के बजाय सिर्फ चेतावनी देकर ही चुप हो जाते हैं। और जब भारत के सेनाध्यक्ष द्वारा पाकिस्तान को सख्त चेतावनी व जवाबी कार्यवाही किए जाने वाला बयान आया तब हमारे देश के मौनी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुहँ से चेतावनी देने वाली आवाज निकलती है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से माँ कर्मा बाई सेवा समिति के मंत्री महेश साहू ‘दद्दू‘ हरिश्चन्द्र धानुक, अशोक कुमार गुप्ता, लाल बाबू गिरी, देवेन्द्र सिंह, कमल सैनी, अजय पाल, प्रकाश, गोविन्द मोदी, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, मनोज, गिरिजा शंकर जायसवाल, अनिल जैन ‘गिरीश‘ आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in