Categorized | लखनऊ.

पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया

Posted on 24 January 2013 by admin

भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम के अप्रतिम सेनानी, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री अम्मार रिज़वी ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एम.एल.सी. तथा मा0 अध्यक्ष-उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम प्रभारी श्री हरीश बाजपेयी ने की। कार्यक्रम का प्रारम्भ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा इस अवसर पर उपस्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और स्वतन्त्रता संग्राम में उनके अप्रतिम योगदान की चर्चा की।
इस मौके पर श्री अम्मार रिज़वी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का पूरा जीवन भारत के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद देशभक्ति से ओत-प्रोत होने के कारण नेताजी ने अंग्रेजों के अधीन नौकरी करने से मना कर दिया। नेताजी का जीवन साम्प्रदायिक सौहार्द का अप्रतिम उदाहरण है। श्री रिज़वी ने कहा कि हमंे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। यदि हम व्यक्तिगत स्वार्थ तथा चापलूसी छोड़कर कांग्रेस पार्टी के उत्थान के लिए कार्य करें तो निश्चित ही पार्टी की उन्नति होगी।
प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व एम.एल.सी. हाजी सिराज मंेहदी, पूर्व एम.एल.सी. श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री माधव प्रसाद, श्रीमती शबनम पाण्डेय ने भी नेताजी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पूर्व मेयर श्री दाउजी गुप्ता, श्री वीरेन्द्र मदान, डाॅ0 आर.पी. त्रिपाठी, श्री राजीव बक्शी, श्री विनोद मिश्रा, श्री विजय सक्सेना, श्री विजय बहादुर, श्री वीरेश्वर सिंह, श्री इरशाद अली, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री अवधेश सिंह, श्री नसीम खान, श्री बृजेन्द्र सिंह, श्री शिव पाण्डेय, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचन्द्र एवं श्री शिव कुमार कौशल, महिला कांग्रेस की श्रीमती सिद्धिश्री, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री चन्द्रभूषण सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in