Categorized | लखनऊ.

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिन की पूर्व संख्या पर छात्राओं ने निकाला देश प्रेम दिवस घोषित करो मार्च

Posted on 23 January 2013 by admin

नेता जी के विचारों से प्रेणा लेने का मार्ग प्रशस्त करें प्रदेश सरकार-छाबड़ा

dsc_0001नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आज सहाय सिंह गल्र्स इण्टर कालेज, नरही की छात्राओं ने देश प्रेम दिवस घोषित करो मार्च निकाला मार्च का शुभारम्भ कालेज परिसर से कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रीता कपूर ने झण्डी दिखाकर रवाना किया मार्च नरही हजरत गंज पार्क रोड चिडि़याघर होते हुए वापस स्कूल पर समाप्त हुआ। मार्च का आयोजन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस विचार समिति द्वारा किया गया।
मार्च में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया यह छात्राएं अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिये थी और अपने-अपने गले में ‘नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत बनाओ’, ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिन्दाबाद’, ‘अमर रहे-अमर रहे’, ‘नेजा जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस को देश प्रेम दिवस घोषित करो’ आदि लिखी तख्तियां अपने गले में डाले हुए थी।
मार्च के संयोजक चन्द्र कुमार छाबड़ा एवं राम किशोर ने उ0प्र0 सरकार से मांग की है नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस को देश प्रेम दिवस घोषित कर करोड़ों देश वासियों की भावना का सम्मान करें तथा देश की भावी पीड़ी को नेता जी के विचारों, आदर्शों एवं बलिदान से प्रेणा लेने का मार्ग प्रशस्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in