Categorized | लखनऊ.

प्रभावी भूमिका में आने के उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया

Posted on 23 January 2013 by admin

22-01-aaछोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि पर आज राजधानी में पार्टी राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उनके आदर्शो पर चलने और लखनऊ के बाद दिल्ली में श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रभावी भूमिका में आने के उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
स्व0 मिश्र की स्मृति में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सर्वप्रथम श्री जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता      श्री राजेन्द्र चैधरी ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर जी ने अपने आचरण, विद्वत्ता, व्यवहार और भाषणकला से डा0 लोहिया को भी प्रभावित कर रखा था। जिसे नेता मान लिया उसका निष्ठा से साथ निभाना उनका स्वभाव था। वे समाजवाद की जीवंत मूर्ति थे। श्री मिश्र चाहते थे कि दिल्ली पर भी समाजवादी पार्टी का कब्जा हो। उनके सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
22-01-dश्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी कहीं भी हो अन्याय के विरोध में खड़ा रहता है। श्री मिश्र छात्र जीवन से संघर्शशील रहे। उनका निधन भी समाजवादी पार्टी के          19 जनवरी,2010 के आंदोलन में अस्वस्थता के बावजूद भाग लेने से हुआ। बसपा कुशासन का अंत समाजवादी पार्टी के सतत संघर्ष और आंदोलन से हुआ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई। अब दिल्ली पर निशाना साधना है। आज वे हमारे बीच होते तो कितना खुष होते। अब उनके सपने को हमें पूरा करना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डा0 लोहिया लोकभोजन, लोकभूषा ओर लोकभाषा को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग मानते थे। वे नर-नारी समानता पर जोर देते थे। समाजवादी आंदोलन एक विचारधारा है। संघर्ष ही इसका परिचय हैं गरीब की मदद करनी चाहिए। समाज में सौहार्द जरूरी है।
22-01-cश्री यादव ने इस अवसर पर जनेश्वर जी के कई संस्मरण भी सुनाए। उन्होने कहा कि कई मौको पर तमाम दबावों और बाधाओं के बावजूद उन्होने मेरा साथ दिया। श्री मिश्र को बड़े दिलवाला बड़ा आदमी बताते हुए श्री यादव ने कहा कि छोटे दिल वाला कभी बड़ा आदमी नहीं बन सकता है। श्री मिश्र की विषय पर तात्कालिक पकड़ की चर्चा करते हुए श्री यादव ने बताया कि आगरा सम्मेलन में “गरीब के घर में सांप रहता है और उसे काटता भी है“ के मेरे वक्तव्य पर उन्होने घंटे भर तक व्याख्या की थी। उनकी भाषणकला मंत्रमधुग्ध करनेवाली थी। श्री यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव को कन्नौज में चुनाव लड़ाने के लिए उन्होने ही दबाव डाला था।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री मिश्र के जीवनदर्शन एवं व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि साधारण शब्दों में गूढ़ बातें कहने में उनका कोई सानी नहीं था। समाजवाद क्या है यह उनसे मिलने से लेकर घर के वातावरण तक में दिखाई देता था। नौजवानों में वे नई प्रेरणा भरते थे। उनके घर के बाहर “लोहिया के लोग“ लिखा था। उन्होने ही हमें प्रेरणा दी थी साइकिल चलाओं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने कई योजनाएं जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर चलाई है। इनसे संसाधन की कमी के बावजूद हजारों गांव सुधरेगें। छोटे लोहिया के नाम पर लोहिया पार्क से भी बड़ा शानदार पार्क बनेगा। उन्होने जनेश्वर मिश्र जी की सादगी, व्यवहार और विचारों की चर्चा करते हुए नौजवानों से इसे जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होने जनहित में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई कई सरकारी योजनाओं की चर्चा की।
विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र के कार्यो और विचार में एकरूपता थी। सभी पार्टियों के नौजवान कार्यकर्ताओं के वे प्रेरणास्रोत थे। सर्वश्री भगवती सिंह, नीरज शेखर, के0 विक्रमराव, डा0 मधु गुप्ता, निशीथ राय, अशोक बाजपेयी, राम आसरे विश्वकर्मा, नारद राय, शादाब फातिमा, सुशील दीक्षित, लीलावती कुशवाहा, विक्रमा राय, राजपाल कश्यप, शंकर सुहैल, एस0आर0एस0यादव ने भी जनेश्वर जी को श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री दीपक मिश्र द्वारा सम्पादित “जन-स्वर-जनेश्वर“ पुस्तिका का विमोचन किया। इसका प्राक्कथन वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने लिखा है।
जनेश्वर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में प्रमुख थे। सर्वश्री पारसनाथ यादव, सुरेन्द्र पटेल, नरेन्द्र वर्मा, उदयराज यादव, राममूर्ति वर्मा, मनोज पाण्डेय, कुलदीप सिंह सेंगर, संग्राम सिंह, राज किशोर मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, अनीस मंसूरी, जूही सिंह, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, सुनील यादव, पी0डी0 तिवारी, नानकदीन भुर्जी, सुरेश चैहान, विजय यादव, प्रेमप्रकाश वर्मा, मुजीबुर्रहमान बबलू, धर्मानन्द तिवारी,सत्येन्द्र उपाध्याय, धीेरेन्द्र प्रताप सिंह, आशालता सिंह, डा0सुरभि शुक्ला, नईमा बानों, शाहीन अंसारी, कुसुम शर्मा, इरफान अली, पप्पू निषाद, सागर धानुक, हरिशंकर यादव, रामसागर यादव, जरीना उस्मानी, डा0 हीरा ठाकुर, हनीफ खाॅ, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, जवाहरलाल साहू, अरविन्द गुप्ता, राजौली, सुरेन्द्र सिंह नायक, बाबा रोशन सिंह नायक आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in