Categorized | लखनऊ.

दो समुदायों के बीच हुये दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिन्ता व्यक्त

Posted on 22 January 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने लखनऊ शहर में दो समुदायों के बीच हुये दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है तथा प्रदेष मे हत्या, बलात्कार, लूट की बाढ़ आ गयी है। सरकार घटनाओं पर रोक लगाने में असफल साबित हो चुकी है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सपा के कार्यकर्ताओं के इषारे पर काम कर रहे हैं। प्रदेष में कानून का राज खत्म हो गया है इसका जीता जागता उदाहरण लखनऊ शहर है जहां सरकार की मषीनरी घटना को रोकने में नाकाम रही।
श्री चैहान ने लखनऊ शहर में हाल में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों व घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों को सुझाने हेतु राष्ट्रीय लोकदल की एक टीम पूर्व डी0आई0जी0 श्री मुमताज हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में गठित की है। कमेंटी में श्री वसीम हैदर (प्रवक्ता) श्री आरिफ महमूद (प्रदेष अध्यक्ष युवा रालोद), श्री एम0ए0 आरिफ (महासचिव मध्य उ0प्र0), श्री आकिल खां (महासचिव मध्य उ0प्र0), एवं श्री मारिफ अली खांन, (लखनऊ महानगर अध्यक्ष), श्री अनिल सिंह (जिलाध्यक्ष लखनऊ) को सदस्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि कमेंटी को एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट प्रदेष अध्यक्ष को प्रेषित करें जिससे इस रिपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी को अवगत कराया जा सके ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार को ठोस सुझाव देकर घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in