दो बूंद जिन्दगी की

Posted on 22 January 2013 by admin

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत सहारा इंडिया परिवार की सामाजिक विकास इकाई सहारा वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वावधान में आज राजधानी में 15 पोलियो केन्द्रों, जिसमें से चार पर केवल टेन्टेज व्यवस्था थी, पर बच्चों को पिलायी गयी ‘दो बूंद जिन्दगी की’। कपूरथला स्थित सहारा इंडिया टाॅवर केन्द्र पर प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाने में सहारा मुस्कान की सदस्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
सभी 15 पोलियो केन्द्रों पर 1087 बच्चों को सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और कर्मचारियों ने पोलियो ड्राॅप पिलाने में मदद की। इन केन्द्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाने का कार्यक्रम चला। उल्लेखनीय है कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सहारा इंडिया परिवार वर्ष 1997 से लखनऊ महानगर में चलाये जा रहे राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सेदारी निभाता आ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in