अन्तरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने सहारा को सराहा

Posted on 21 January 2010 by admin

मुम्बई- अन्तरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री लिएण्ड्रो नेगरे हॉकी इण्डिया व खिलाड़ियों के बीच उत्पन्न उस विवाद को सुलझाने की सहायता के लिए हार्दिक धन्यवाद देने आज यहां सहारा इण्डिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर एवं चेयरमैन श्री सुब्रत रॉय सहारा से मिलने पहुंचे और मुलाकात की। श्री नेगरे ने मुलाकात के दौरान अन्तरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन व करोड़ों हॉकी प्रेमियों की ओर से सहारा इण्डिया परिवार के उस कदम की सराहना की जिसके अन्तर्गत सहारा ने हॉकी इण्डिया के खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ रुपये देकर उसे एक ऐसी मुश्किल परिस्थिति से उबारा, जिसमें हॉकी इण्डिया और खिलाड़ियों के बीच सहमति के सारे रास्ते बन्द हो गए थे।pic-2-leandro-negre-president-fih-with-mr1-subrata-roy-sahara-managing-worker-chairman-sahara-india-pariwar1

श्री नेगरे ने कहा “मुझे ऐसे व्यक्तित्व से मिलकर बड़ा हर्ष हुआ है, जो सन् 2000 से भारतीय हॉकी के लिए एक मजबूत आधार रहे हैं। मैं हॉकी इण्डिया व खिलाड़ियों के बीच उत्पन्न उस विवाद, जिसकी वजह से भारत में हॉकी की सभी गतिविधियां बन्द हो चुकी थीं, को सुलझाने के लिए उनकी  सहायता के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद देता हूं´´।
इस मध्यान्ह-भोजन की बैठक के दौरान श्री नेगरे व सहाराश्री के बीच हॉकी से जुड़े और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्री नेगरे ने श्री सुब्रत रॉय सहारा के हॉकी खेल से भावनात्मक जुड़ाव एवं इसके विकास के लिए उनकी वचनबद्धता की भी सराहना की और आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षो में भी उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं इस खेल को मिलती रहेंगी।

इस बैठक के दौरान श्री नेगरे के साथ एलएसएम के एम.डी. श्री एस.एस. दासगुप्ता भी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in