Categorized | लखनऊ.

35 करोड़ 44 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त

Posted on 22 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में आयोजनागत पक्ष में सामान्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सामुदायिक ब्लास्ट वेल निर्माण के लिए अवशेष 35 करोड़ 44 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
प्रमुख सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल श्री संजीव दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक ब्लास्ट वेल निर्माण की योजना नाबार्ड वित्त पोषित है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में आयोजनागत पक्ष में इस योजना के लिए बजट में कुल 89 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया गया था जिसमें से 53,55,95,000 रुपये की धनराशि अप्रैल माह में अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग की सामुदायिक ब्लास्ट वेल निर्माण योजना पर ही व्यय की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in