Categorized | लखनऊ.

बेरोजगारी भत्ता वितरण

Posted on 22 January 2013 by admin

बेरोजगारी भत्ते के चेक प्रभारी मंत्रियों के माध्यम से आगामी 31 जनवरी तक वितरित कर दिये जायं। इस मद में शासन द्वारा आवंटित धनराशि किसी भी सूरत में लैप्स नहीं होनी चाहिये।
यह निर्देश श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह ने विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार की यह उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। अतः संबंधित अधिकारी इस पर अत्यंत मेहनत, लगन तथा निष्ठा से कार्य करें।
श्रम मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, श्री शैलेश कृष्ण ने आज बापू भवन सभागार में जनपदों में बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि समस्त क्षेत्रीय सहायक निदेशक तथा जिला सेवायोजन अधिकारी अपने-अपने जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से भत्ता आवंटन की तिथि निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब दो माह का ही समय अवशेष रहा गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अत्यन्त तेजी लायी जाये।
प्रमुख सचिव ने यथा संभव 31 जनवरी, 2013 तक प्रभारी मंत्रीगण से समय लेकर चेक वितरण का कार्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि सभी लाभार्थियों को तृतीय त्रैमास तक देय धनराशि का भुगतान बिना किसी विलम्ब के इलेक्ट्रानिकली अंतरण के माध्यम से सुनिश्चित कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि भत्ते की धनराशि का भुगतान ट्रेजरी चेक के माध्यम से करने एवं इलेक्ट्रानिकली अंतरित किये जाने अर्थात दोनों व्यवस्थाएं वेब पोर्टल www.bhatta.org पर बना ली गयी है।
बैठक में निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन श्री अनिल कुमार ने आयोजन में मितव्यता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि 50 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से पृथक से आवंटित कर दी गयी है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों की जिज्ञासाओं तथा कठिनाइयों का भी निराकरण किया।
बैठक में अपर निदेशक, श्री डी0 प्रसाद सहित समस्त मण्डलीय/जनपदीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in