Categorized | लखनऊ.

राहुल जी को नई जिम्मेदारी दिये जाने से कांग्रेसजनों में काफी उत्साह

Posted on 22 January 2013 by admin

महाराष्ट्र सरकार के रोजगार गारंटी योजना एवं जल संरक्षण मंत्री डा0 नितिन राउत के आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेसजनों द्वारा श्री राउत का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर श्री राउत ने कहा कि राहुल जी को नई जिम्मेदारी दिये जाने से कांग्रेसजनों में काफी उत्साह है, इससे उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। आने वाला दिन कांग्रेस का है। उन्होने केन्द्र सरकार की मनरेगा योजना को आम आदमी के लिए बहुत ही लाभकारी बताया और कहा कि उन्होने आज उ0प्र0 के ग्राम्य विकास मंत्री से भेंट कर उ0प्र0 में मनरेगा के तहत किये गये कार्यों की जानकारी भी हासिल की है। उन्होने कहा कि कंाग्रेस पार्टी आम आदमी के हितों के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरा प्रभारी श्री हरीश बाजपेई पूर्व एमएलसी एवं श्री सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने श्री राउत का स्वागत किया।
श्री राउत का स्वागत करने वालों में अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, श्री विनोद मिश्र, वीरेन्द्र मदान, डा0 नीरज बोरा, सम्पूर्णानन्द मिश्र, सुरेश चन्द्र वर्मा, एस.जे.एस. मक्कड़, श्री ए.पी. गौतम पूर्व सांसद, डा0 जियाराम वर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा, राजकुमार कश्यप, मुन्ना लाल भारती, के.क.ेआनन्द सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in