Categorized | लखनऊ.

स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रद्धाजंलि दी जाय

Posted on 22 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के चितंक, प्रेरक, छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की 22 जनवरी,2013 को तीसरी पुण्यतिथि है। स्व0 जनेश्वर मिश्र युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों के नाम भेजे गए परिपत्र में कहा है कि प्रदेश के जनपदो में कार्यक्रम जिला कार्यालय में आयोजित करके स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रद्धाजंलि दी जाय।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवाद के प्रेरक, जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस दिनांक 24 जनवरी,2013 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मुलायम सिंह यादव इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in