Categorized | लखनऊ.

धरना देकर मंसूरी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की

Posted on 20 January 2013 by admin

gyapan-dete-mansoori-samaajमुख्तलिक समाजी तहरीकों का इंसाफ मंच के बैनर तले हजारों लोग रामनगर के पुरानी तहसील मैदान में ग्राम बिन्दौरा परसपुर की मुस्लिम मंसूरी नाबालिंग बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर धरना देकर मंसूरी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की।
इस प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के पूर्व सदस्य व अॅाल इण्डिया ओ.बी.सी.एम. फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अली अजीजी मंसूरी ने कहा कि गरीब मुस्लिम बेटी के साथ जो घटना घटी है वह शर्मनाक है लेकिन इस गरीब की आवाज उठाने वाला कोई नही था, उन्होने कहा कि इस सामूहिक बलात्कार व हत्या के मामले को पुलिस हल्का कर दूसरे अभियुक्तों को बचाना चाहती है लेकिन उनका मंसूबा पूरा नही होगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के कार्यवाहक अध्यक्ष व यू.पी.एग्रो के पूर्व चेयरमैन जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि गरीब मंसूरी बेटी को लेकर आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। उन्होने सपा मंत्री अरविन्द सिंह गोप को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस गैगरेप व हत्या के बाद भी माननीय मंत्री पीडि़त परिवार से मिलना उचित नही समझा।
पूर्व मंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि रामनगर के निवासियों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जो आंदोलन की शुरूआज आज से की गयी है उसमें मंसूरी समाज के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगें और सभी कातिलों की गिरफ्तारी व फांसी की सजा तक शासन से न्यायालय तक जमीअतउल  मंसूर इस केस को लड़ेगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक उपाध्यक्ष हाजी रबीउल्ला मंसूरी ने सभी लोगों से अपील की कि वह इस मंसूरी बेटी की लड़ाई भी उसी प्रकार लड़े जिस प्रकार दिल्ली गैंगरेप की लड़ाई लड़ी जा रही है।
इस प्रदर्शन में आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी, नौशाद आलम मंसूरी, आॅल इण्डिया ओ.बी.सी.एम. फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसूरी, आॅल इण्डिया इमाम कौसिल के मो. अहमद बेग नदवी, तहफ्फुजे इस्लाम के मुईन अहमद नदवी, गूजर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसनन गूजर, पीस पार्टी के रियाज मसूद, तंजीम तहफ्फुजे इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना मो. रईस साहब कासमी, शाह वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अजीज भारती, जमीअतुल उल्मा हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना फहीम  सहित बड़ी तादात में लोग शामिल थे।
प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री राज्यपाल व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन मे ंइस सामूहिक गैगरेप व हत्याकांड की जांच निष्पक्ष की जाये। पीडि़त परिवार को सुरक्षा तथा 20 लाख रूपये मुआवजा दिये जाने की मांग की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in