Categorized | लखनऊ.

शराब के खिलाफ अभियान में तेजी के लिये समितियों का गठन शुरू

Posted on 20 January 2013 by admin

लक्ष्य समिति लखनऊ के संयोजक बने पी0एन0 मिश्रा

बलात्कार, भष्ट्राचार जैसे जघन्य अपराधों की जननी शराब की जगह-जगह हो रही बिक्री पर प्रतिबन्ध और शराब से होने वाली बुराईयों से अवगत कराने के लिये शुरू किये गये शराब हटाओ समाज बचाओ जन जागरूकता अभियान में मजबूती लाने के लिये लक्ष्य जागरूकता समिति ने शहर में उप समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करते हुये पी0एन0 मिश्रा को नगर संयोजक नियुक्त किया है। समिति शीघ्र ही हर स्तर पर छोटी-छोटी उपसमितियों को भी गठित कर देगी ताकि शराब हटाओ समाज बचाओ अभियान में पुरजोर के साथ तेजी लायी ला सके। उल्लेखनीय है कि बीते 13 जनवरी से जीपीओ पार्क से तेजी के साथ जगह-जगह खुल रहे माडर्न शाॅप और शराब ठेकों पर रोक लगाने व उससे उत्पन्न होने वाली बुराईयों से अवगत कराने के लिये जागरूकता अभियान की शुरूआत की थी। समिति के महासचिव पंकज तिवारी ने शहर में काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों से अपील की है कि अपने क्षेत्रों में खुले माडर्न बीयर शाॅप और शराब ठेकों को हटवानें एवं इसकी बुराईयों से आमलोगों को अवगत कराने के लिये एकजुट हो, ताकि माडर्न बीयर शाॅप और शराब ठेकों से क्षेत्र में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़खानी जैसी हो रही आम घटनाओं में कमी लायी जा सके। शराब के खिलाफ शुरू जन जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिये मोबाइल नम्बर 9839012624 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in