Categorized | लखनऊ.

ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याअेां से अवगत कराया

Posted on 19 January 2013 by admin

18-01-aलखनऊ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के अध्यक्ष डा0  मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकेां के एक प्रतिनिधिमण्डल ने लोकनिर्माण, सहकारिता एवं सिचांई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से भेंट कर और उन्हें एक ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याअेां से अवगत कराया। श्री यादव ने शिक्षक प्रतिनिधियोें को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों को मान सम्मान दिया है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं शिक्षक रहे हैं और उन्हें उनकी सभी समस्याओं का ज्ञान है। उन्होंने शिक्षकों से 28 जनवरी, 2013 से प्रदेशव्यापी आंदोलन न छेड़ने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि उनकी माॅगे पूरी की जाएगी।
लुआक्टा प्रतिनिधियों के आग्रह पर श्री यादव ने संगठन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने श्री शिवपाल सिंह यादव की जनसेवाओं का समादर करते हुये उन्हें सम्मानित किया।
लुटाक्टा के ज्ञापन में जनवरी 2006 से नवम्बर 2008 तक के एरियर का भुगतान किए जाने, 30 जून, 2010 तक प्रोन्नत शिक्षकों को स्वतः पे बैंड-4, देने, मानदेय शिक्षकों को नियमित करने, यू0जी0सी0 संस्तुतियों को समग्ररूप से लागू करने, सीएएस में प्रोन्नति के लिए शासनादेश निर्गत किये जाने और महाविद्यालयों को अनुदान सूची पर लाने की माॅग की। शिक्षकों ने कहा कि मा0 मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है।
लुआक्टा प्रतिनिधि मण्डल में डा0 के0के0 बाजपेयी, डा0 अंशू केडिया, डा0 ध्रुव त्रिपाठी, जे0पी0 ंिसंह, डा0 शशिकांत त्रिपाठी, डा0 इशरत मुर्तजा सिद्दीकी, उा0 एस0पी0 त्रिपाठी, डा0 अतहर हसन रिजवी, डा0 दिलीप कुमार, डा0 जलीस शौकत फातिमा, डा0 सुषमा मिश्रा आदि के साथ समाजवादी वौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा भी शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in