Categorized | लखनऊ.

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कतिपय पदों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी

Posted on 19 January 2013 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत सिवालखास, जनपद मेरठ के अध्यक्ष पद में एक उम्मीदवार की मृत्यु होने तथा शेष सभी उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिये जाने, नगर पंचायत, किशनुपुर जनपद फतेहपुर के वार्ड संख्या-9 से सदस्य पद के नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत दोनों नामांकन निरस्त होने और नगर पंचायत महोली, जनपद सीतापुर के वार्ड संख्या-14 में सदस्य पद  हेतु किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन न किये जाने के कारण रह गये पदों/स्थानों पर निर्वाचन आगामी 17 फरवरी को कराया जायेगा।
इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुये राज्य निर्वाचन आयुक्त, श्री एस0के0 अग्रवाल ने निर्देश दिये हैं कि इन पदों के लिये 28 जनवरी, 2013 को नामांकन कराया जाये, 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाये। 31 जनवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। पहली फरवरी को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जायेगा। 19 फरवरी को मतों की गणना की जायेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उक्त तिथियों तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार नगर पंचायत, गुन्नौर जनपद संभल के वार्ड संख्या-09 के सदस्य पद के निर्वाचन की भी अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड के सदस्य पद के निर्वाचन में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवारश्री वली मोहम्मद पुत्र श्री अलाउद्दीन की विगत 27.06.2012 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in