Categorized | लखनऊ.

अटल शंखनाद रैली

Posted on 19 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 जनवरी को स्थानीय झूलेलाल मैदान में आयोजित ‘अटल शंखनाद रैली की सफलता को लेेकर पार्टी ने अपनी तैयारियों और तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा के विधायक कलराज मिश्र ने रैली को सफल बनाने में जुटे पार्टी के पार्षदों, मण्डल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका उत्साहवर्धन किया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने पार्टी कार्यकर्ताआंे का आवाह्न किया कि वे पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए अपने प्रयासों को ओर तेज करते हुए बड़ी संख्या मंे लोगों के साथ रैली में पहुंचे।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता में पूरे मनोयोग से जुड़ने का आवाह्न करते हुए कहा कि यू0पी0ए0 सरकार के भ्रष्टाचार, मंहगाई और सपा सरकार के राज में बढ़ती अनाचार, दुराचार की घटनाओं से आम आदमी आहत है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए जनहित में जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। तुष्टिकरण की नीति के चलते जिन सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलना चाहिए था उन योजनाओं लाभ सपा सरकार सिर्फ वर्ग विशेष के लोगों को दे रही है। श्री मिश्र ने कहा कि केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार जनता पर बोझ बन गयी है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम दिनोंदिन बढ़ रहे हंै। कांग्रेस-सपा-बसपा ने मिलकर आमजन को ठगा है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि सपा सरकार में उ0प्र0 की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। केन्द्र में यू0पी0ए0 सरकार को समर्थन दे रही सपा, बसपा आपस में मिली भगत करके बडे़ पैमाने पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करके जन-धन की लूट कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से टकटकी लगाये देख रही है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि आमजन की आवाज को उठायें। डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि राजधानी की रैली की सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से होगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने प्रयासों से अधिक से अधिक से संख्या में लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, मान सिंह, मनीष शुक्ला, पार्षद राकेश सिंह, देवेन्द्र वर्मा, दिनेश यादव, अखिलेश गिरि, मण्डल अध्यक्ष देवजीत पाण्डेय, रामचन्द्र चैरसिया, अरूण तिवारी, संजय सिंह राठौर, भृगुनाथ शुक्ला, राजेश सिंह गब्बर, रामकुमार वर्मा, तारावती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in