Categorized | कारोबार

नोकिया लाए हैं ज्यादा तेज, ज्यादा किफायती इंटरनेट अनुभव के लिए नोकिया 114 ड्युअल सिम

Posted on 19 January 2013 by admin

ऽ    अगले एक अरब ग्राहकों को सूचना और इंटरनेट से जोड़ने की रणनीति को हकीकत में बदलने के लिए नोकिया 114 पेश
ऽ    नोकिया की अनोखी ईजी स्वैप टेकनोलाॅजी के कारण उपभोक्ता फोन को बिना बंद किए एक सिम से दूसरे सिम में जाने में समर्थ
नोकिया इंडिया ने आज नोकिया 114 बाजार में उतारा क्योंकि यह अगले एक अरब ग्राहकों को इंटरनेट से जोड़ने की रणनीति पर अमल करने में जी-जान से जुटा है। यह युवा वर्ग और हाइपर सोशल उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए  डिजाइन किया गया है जो फास्ट और किफायती आॅनलाइन अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं। यह फोन नए, क्लाउड-एक्सेलरेटिड नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर के साथ उपलब्ध है इसलिए आप 85 प्रतिशत ज्यादा असरदार मोबाइल ब्राउजिंग का आनंद ले सकते हैं।
नोकिया 114 होम स्क्रीन से सीधे फेसबुक और ट्विटर एक्सेस करने की सुविधा के साथ समूचे सोशल नेटवर्क से संवाद करने के लिए बेहतरीन फोन है। यह डिवाइस स्टाइलिश, मेटालिक की मैट के साथ आता है जिसमें आसानी से टाइपिंग के लिए काफी जगह है। नोकिया 114 की कीमत 2,549/- रुपये है।
नोकिया 114 को बाजार में उतारने के अवसर पर नोकिया इंडिया के सेल्स निदेशक वी. रामनाथ ने कहा, ” नया नोकिया 114 ऐसो हाइपर-सोशल ग्राहकों को शानदार और किफायती ब्राउजिंग अनुभव देता है जो चुटकी बजाते ही फेसबुक और ट्विटर एक्सेस करना चाहते हैं तथा इसके साथ ही चलते-फिरते भी इंटरनेट से कनेक्ट रहना चाहते हैं। यह अनोखा डिवाइस नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर के कारण ज्यादा तेज इंटरनेट एक्सेस के जरिए 24-7 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसलिए इस कीमत पर भी आप बेहतरीन इंटरनेट अनुभव का लुत्फ उठा सकते हैं।  ”
दिन-रात मनोरंजन के लिए उत्तम
ऽ    नोकिया 114 की बैटरी ज्यादा लंबे समय तक चलती है। यह 10 घंटे तक काम करती है और लगभग एक महीने का स्टैंडबाई समय है। इसका मतलब है कि उपभोक्ता दिन पर कनेक्ट रहकर मनोरंजन का लुत्फ ले सकते हैं।
ऽ    इस डिवाइस में अपलोडिंग कंटेंट के दौरान बहुत कम डाटा खपत के साथ सोशल नेटवर्किंग के लिए श्रेष्ठ कैमरा भी उपलब्ध है। यह शार्प और क्लीयर पिक्चर लेने में सक्षम है और 32 जीबी बाहरी मेमॅरी तक सपोर्ट करता है जो 90,000 से अधिक पिक्चर या 6000 गाने स्टोर करने के लिए काफी है। इसका उन्नत कैमरा यूजर्स को दोस्तों के फोटो खींचने और इन्हें पर्सनलाइज्ड कंटैक्ट लिस्ट के लिए इस्तेमाल करने या सोशल नेटवर्क और ब्लूटूथ के जरिए शेयर करने की सुविधा देता है।
ऽ    उपभोक्ता अपने पसंदीदा रेडियो स्टेशन का भी आनंद ले सकते हैं और ब्लूटूथ के जरिए अपने पसंदीदा कंटेंट को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
ऽ    नोकिया 114 में शब्दकोश, डिजिटल क्लाॅक, आॅडियो रिकार्डर और कैलकुलेटर जैसी निजी जानकारी की व्यवस्था के साथ प्री-लोडेड खूबियां भी हैं। यही नहीं इसमें नोकिया स्टोर के जरिए कई दिलचस्प गेम्स और एप्लिकेशन्स का आनंद भी लिया जा सकता है।
ड्युअल सिम क्षमता
नोकिया 114 ड्युअल सिम फोन है जिसमें नोकिया की अनोखी और उद्योग की अग्रणी ईजी स्वैप टेकनोलाॅजी की खूबी मौजूद है। इसलिए उपभोक्ता बैटरी निकाले बिना या फोन को बंद किए बिना चुटकियों में एक सिम से दूसरे सिम में जा सकते हैं। ईजी स्वैप टेकनोलाॅजी पांच अलग-अलग सिम कार्ड तक पर्सनलाइज और याद रख सकती है और उपभोक्ता का अपने मोबाइल बिल पर पूरा नियंत्रण रहता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in