Categorized | लखनऊ.

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 19 January 2013 by admin

पुराने लखनऊ में एक समुदाय के दो वर्गों के बीच हुए विवाद मंे घायल जो कि मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेन्टर में भर्ती हैं का हालचाल लेने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद के निर्देश पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डाॅ0 जियाराम वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल ने किंग्स जाॅर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रामा सेन्टर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
डाॅ0 जियाराम वर्मा ने ट्रामा सेन्टर से लौटकर बताया कि सबसे दुखद यह रहा कि गंभीर रूप से घायल वजीरगंज के गौस नगर निवासी श्री वेद प्रकाश यादव की आज मृत्यु हो गयी। यह दल स्व0 यादव के घर भी गया तथा शोक संतत्प परिजनों को ढांढस बधाया। कांग्रेसजनों ने स्व0 यादव की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
डाॅ0 जियाराम वर्मा के नेतृत्व में गये इस दल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन डाॅ0 पी.के. त्यागी, संयोजक श्री डाॅ0 एन.जैदी, लखनऊ शहर अध्यक्ष डाॅ0 अरशद, श्री शशिकान्त चैबे, इन्द्रजीत आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in