Categorized | लखनऊ.

सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

Posted on 19 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की कार्यसमिति की बैठक सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकार की विफलता और प्रदेश की जनता को एक बार फिर गुमराह करने में ही सीमित रह गयी है।
समाजवादी पार्टी द्वारा कल प्रदेश के राजनैतिक हालात पर चिंतन के लिए बुलायी गयी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफलता, चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किये गये वादों को अब तक पूरा न कर पाने तथा एक बार फिर सपा कार्यकर्ताओं, विधायकों एवं मंत्रियांे को अनुशासन का पाठ पढ़ाने एवं राज्य सरकार मंे व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के कार्यक्रम प्रभारी तथा पूर्व एम.एल.सी. श्री हरीश बाजपेयी ने कहा कि एक ओर जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ही अपने बयानों से बार-बार प्रदेश सरकार की विफलता स्वीकार करते हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए पूरी सरकार को कठघरे में खड़ा करतें हैं और इसके बाद बार-बार मुख्यमंत्री जी द्वारा सफाई देना हास्यप्रद ही नहीं बल्कि एक गंभीर मामला है।
श्री बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से विकास चाहती है, भयमुक्त माहौल, छात्रों की अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं का तत्काल क्रियान्वयन चाहती है, न कि रोज समाजवादी पार्टी का हर मोर्चे पर विफल होने का रोना।
श्री बाजपेयी ने कहा कि कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार एवं प्रदेश के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अगाह कर चुकें हैं, फिर भी कार्यप्रणाली में सुधार न होता देख बार-बार आगाह करने का ढोंग कर प्रदेश सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास करते हैं, जिसको उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह से जान चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम पर जनता को भ्रमित करने का कार्य बंद करें, क्योंकि लगातार सरकार अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है।
श्री बाजपेयी ने कहा कि बजट में मात्र दो माह बचे हैं लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में जो धन उपलब्ध कराया गया है, उसमें प्रदेश सरकार द्वारा आधा भी खर्च नहीं किया गया है, जो कि प्रदेश सरकार की विकास के प्रति की जा रही लापरवाही को दर्शाता है।
श्री बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि प्रदेश सरकार/समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता से किये गये वादों के प्रति श्वेत पत्र जारी करके पूरी जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे कि जनता यह जान सके कि जिस विश्वास के तहत इस पार्टी को जिम्मेदारी सौंपी थी, उस पर उसे धोखा ही धोखा मिला है, इसका हिसाब आगामी 2014 में होने संसदीय चुनाव मंे जनता लेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in