डीटीएच बना सब की पसंद

Posted on 18 January 2013 by admin

अभी तक हमें घरेलू मनोरंजन का आनंद उठाने के लिये कोई विशेष दिमाग लगाने की जरुरत नहीं पड़ती थी। एक तरफ हमारे सामने डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा का विकल्प था, जिसमें डिजिटल पिक्चर और उत्कृष्ट साउंड क्वाॅलिटी प्राप्त होती थी, यह सुविधा हमें अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार चैनल्स को चयन करने की सहूलियत प्रदान करती थी। इसके तहत हम सिर्फ उतना ही भुगतान करते थे, जितना हम देखते थे। इसके अतिरिक्त हमें वीडियो-आॅन डिमांड, गेमिंग, अग्रणी टेम्पल दर्शन, व्यजंन बनाने की विधियां तथा ऐडूटेनमेंट जैसी अनूठी खोजपरक सेवायें भी उपलब्ध होती थीं। वहीं, दूसरी तरफ हम एनालाॅग केबल टेलीविजन का विकल्प भी स्वीकार कर सकते थे, जिसमें खराब पिक्चर और साउंड क्वाॅलिटी के साथ आपको न चाहते हुये भी ढ़ेर सारे चैनल्स का पुलिंदा परोसा जाता था, जिसे आप कभी नहीं देखते थे, लेकिन उसका भुगतान करते रहते थे।

अब डिजिटीकरण के नये फैसले के साथ आपको अगले तीन माह में डिजिटल सेट टाॅप बाॅक्स (एसटीबी) के किसी न किसी स्वरुप को अपने टेलीविजन सेट्स में कनेक्ट करना पड़ेगा, क्योंकि आपका मौजूदा एनालाॅग केबल नेटवर्क प्रतिबंंिधत हो जायेगा। अब आप के सामने दो प्रकार का विकल्प होगा-या तो आप डीटीएच आॅपरेटर के डिश एंटिना से लिंक्ड एसटीबी का इस्तेमाल करें या फिर मौजूदा केबल के तार जो आपके घरों में स्थानीय केवल आॅपरेटर द्वारा लगाये गये हैं, उसके जरिये एसटीबी को लिंक करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in