Categorized | लखनऊ.

इन्दिरा आवास योजना के तहत 543.19 करोड़ रूपये व्यय करके 57141 आवासों का निर्माण कराया गया

Posted on 18 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द सिंह कुमार ’गोप’ ने बताया कि इन्दिरा आवास योजना के तहत दिसम्बर, 2012 तक 543.19 करोड़ रूपये की धनराशि के सापेक्ष 57141 आवासों का निर्माण कराया गया, जिसमें से अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 31998 आवास निर्मित कराये गये।
श्री गोप ने बताया कि इन्दिरा आवास योजना में गरीबी की रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले आवासहीन ग्रामीण परिवारों को निःशुल्क आवास मुहैया कराये जाते हैं। इस निमित्त एक अप्रैल, 2010 से नये आवास हेतु 45,000 रूपये प्रति आवास की धनराशि प्राविधानित है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में इस योजना के अंतर्गत 368322 परिवारों को आवास उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। इस हेतु 1660.18 करोड़ रूपये का परिव्यय भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in