Categorized | लखनऊ.

रायबरेली में केन्द्रीय महिला विश्वविद्यालय के लिए 500 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध

Posted on 17 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में जनपद रायबरेली के अन्तर्गत तहसील लालगंज के ग्राम बसिगवां, तहसील सदर के ग्राम गोझरी का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित केन्द्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। यह भूमि लखनऊ-फतेहपुर व रायबरेली-खीरी मार्ग पर गुरूबख्शगंज चैराहे के निकट है जो कानपुर व उन्नाव मार्ग को भी जोड़ता है।
यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव सुश्री अनीता मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि रायबरेली जनपद में केन्द्रीय महिला विश्वविद्यालय स्थापित किये जाने हेतु शहर के आस-पास 500 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्य सरकार की सहमति मांगी गयी थी जिसके क्रम में जिलाधिकारी, रायबरेली द्वारा यह कार्यवाही करायी गयी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2013 को लिखे गये पत्र के माध्यम से केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च्तर शिक्षा विभाग को जनपद रायबरेली में केन्द्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 500 एकड़ निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में राज्य सरकार की सैद्धान्ति सहमति से अवगत कराते हुए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in