Categorized | लखनऊ.

महिला कल्याण मंत्री ने संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की

Posted on 17 January 2013 by admin

smt-arun-kumari-koriआज उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरूण कुमारी कोरी ने संस्कृति विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की वित्तीय स्वीकृतियों से संबंधित समस्त प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिये। संस्कृति मंत्री ने वित्तीय मामलों के संबंध में सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक में संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने विभागीय समस्याओं से भी श्रीमती कोरी को अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों को दिया। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व विभिन्न मदों में आवंटित धनराशि को समय पर उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं एवं सांसदों तथा विधायकों के संदर्भों को समयबद्ध अवधि में निस्तारित करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in