Categorized | लखनऊ.

आशियाना कालोनी में ’’अंसल’’ द्वारा तालाब पर कराये जा रहे निर्माण के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायें -डा0 शिव प्रताप यादव

Posted on 17 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के जन्तु उद्यान राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री लखनऊ डा0 शिवप्रताप यादव ने आशियाना कालोनी के सेक्टर ’एन’ में दो तालाबों पर अवैध निर्माण करा रही ’अंसल’ कम्पनी के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश सचिव विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी लखनऊ को दिये हैं।
प्रभारी मंत्री ने समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुये गत् दिवस विकास प्राधिकरण के सचिव, मुख्य अभियंता एवं सभी जोनल अभियंताओं के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेते हुये कहा कि अवैध निर्माण करा रही अंसल कम्पनी के मनमाने निर्माण को तत्काल रोकते हुये कार्यवाही की जाये। एफ0आई0आर0 की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in