Categorized | लखनऊ.

सम्बन्धित विभागों को राज्य सड़क परिवहन निगम की देनदारी का भुगतान प्रत्येक दशा मंे यथाशीघ्र करना होगा: मुख्य सचिव

Posted on 17 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की देनदारी का भुगतान प्रत्येक दशा मंे यथाशीघ्र करना होगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग अवशेष देनदारी के भुगतान हेतु विभागीय बजट मंे आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कर देनदारी तत्काल खत्म करें। उन्होंने कहा कि वर्षाें से लम्बित देनदारी का भुगतान न किया जाना उचित नहीं है।
मुख्य सचिव आज शास़्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की बकाया धनराशि की वसूली/भुगतान के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सचिवालय प्रशासन पर लम्बित अवशेष 195.54 लाख रूपये की धनराशि के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि पूर्व में तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन आगामी एक माह में सुनिश्चित कर देनदारी खत्म की जाए।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम श्री आलोक कुमार ने बताया कि विकलांग कल्याण विभाग में 5198.04 लाख रूपये, गृह विभाग में 3463.01 लाख रूपये, श्रम विभाग (प्रशिक्षण एवं सेवायोजना) में 394.92 लाख रूपये, प्रोटोकाल विभाग में 332.90 लाख रूपये, सचिवालय प्रशासन में 195.54 लाख रूपये तथा नगर विकास विभाग में 8226.35 लाख रूपयेे अर्थात इन विभागों में कुल लगभग 17810.76 लाख रूपये की देनदारी अवशेष है। उन्होंने बताया कि अन्य विभागों में भी छोटी-छोटी धनराशि अवशेष है।
बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन श्री वी0एस0 भुल्लर, प्रमुख सचिव नगर विकास एवं आवास श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in