Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम्

Posted on 17 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी दिनांक 21 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे। अटल शंखनाद रैली को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गड़करी अपराहन 3ः30 बजे मुख्यालय भी आयेंगे। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
——————————————-
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 राजनाथ सिंह दिनांक 18 से 21 जनवरी तक चार दिवासीय प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।      श्री सिंह 21जनवरी को अटल शंखनाद रैली को सम्बोधित करेंगे।
———————————————-
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी दिनांक 20 व 21 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे।      डा0 जोशी 21 जनवरी को अटल शंखनाद रैली को सम्बोधित करेंगे।
———————————————-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी कल       17 जनवरी को हरदोई में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करेंगे।
———————————————-
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला कल 17 जनवरी को गोरखपुर में पत्रकारवार्ता तथा अटल शंखनाद रैली के संदर्भ में कुशीनगर में रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in